Rashifal Weekly
Weekly Rashifal 31st May to 6th June 2026
मेष राशिफल
शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप परिजनों को कुछ उपहार दे सकते हैं। प्रेमी जन से अपने दिल की बात कह सकते हैं। विदेश में स्थापित व्यवसाय से बेहतरीन लाभ होगा। आप अपना काम काफी निष्ठापूर्वक करेंगे जिसके कारण आपको सप्ताह के अन्त में कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। वर्निका के अनुसार अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। शुक्रवार और शनिवार बहुत अच्छा रहेगा।
अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। जीवनसाथी की कुछ बातें आपको बहुत बुरी लग सकती है। शंकालु स्वभाव के कारण झगड़े हो सकते हैं। ऐसे कार्यों को न करें जिसको लेकर आपको संदेह है। आपको नींद पर्याप्त मात्रा में लेनी चाहिये जिससे आप अच्छे से तरोताजा और तनावमुक्त रह सकते हैं। पेट में इन्फेक्शन की शिकायत हो सकती है। सोमवार और मंगलवार को नये काम की शुरुआत न करें।
वर्निका समाधान: रविवार के अलावा सभी दिनों में सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे लगायें।


वृषभ राशिफल
शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बेहद शुभ रहेगी। गृहस्थ जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। अनुभवी लोगों से आपको मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा ले रहे लोगों के लिये सप्ताह काफी शुभ रहने वाला है। मित्रों के साथ पुराने मतभेद सुलझा पायेंगे। आप भविष्य की परियोजनाओं को लेकर काफी मेहनत करेंगे। वर्निका के अनुसार परिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ने की सम्भावना है। रविवार और सोमवार सभी कार्यों के लिये शुभ रहेगा।
अशुभ राशिफल: अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही कर सकते हैं। भोजन की शुद्धता का ध्यान रखें। अपनी छवि को लेकर चिन्तित रहेंगे। शरीर में थकावट हो सकती है। सप्ताह अन्त में धन की कमी को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। यात्राओं में कुछ असुविधा रहेगी। अनजान लोगों से बचने की आवश्यकता है। अति आत्मविश्वास में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। मंगलवार से गुरूवार तक का समय कमजोर रहेगा।
वर्निका समाधान: घर की छत पर पक्षियों के लिये सप्तधान्य के दाने डालें।
मिथुन राशिफल
शुभ राशिफल: इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। इससे आप लोगों के बीच काफी चर्चित हो सकते हैं। मित्र नया व्यापार शुरू करने के लिये आपकी आर्थिक सहायता कर सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को सम्मान व पुरस्कार मिल सकता है। इससे आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा। वर्निका के अनुसार जीवनसाथी के साथ आनन्ददायी समय बितायेंगे। रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। करियर में बेहतरीन सफलता मिलने की सम्भावना है। रविवार से बुधवार तक का दिन शुभ रहेगा।
अशुभ राशिफल: आपके मन में एक साथ बहुत से विचार आपको कुछ मह्त्वपूर्ण निर्णय लेने में असहजता महसूस करा सकते हैं। बच्चों का पढ़ाई पर से ध्यान भटक सकता है। आपके सामने ऐसे खर्चे सामने आ सकते हैं जिन पर कटौती करना कठिन होगा। शुक्रवार को विशेष रूप से स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी। जुकाम और गले में संक्रमण से जुड़ी समस्या होने की आशंका है। नजदीकी लोग आपसे ईर्ष्या और कपटपूर्ण व्यवहार कर सकते हैं। शनिवार को यात्रा से बचें।
वर्निका समाधान: दिन में 108 बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मन्त्र का जप करें।


कर्क राशिफल
शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपकी संवादशैली से काफी लोग प्रभावित होंगे। समाज के प्रबुद्ध लोगों में आपका नाम होगा। कृषि कार्यों से आपको काफी लाभ हो सकता है। व्यापार में अपनी रणनीति में बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी कई बार प्रशंसा होगी। कई लोग आपसे मार्गदर्शन की अपेक्षा रखेंगे। वर्निका के अनुसार सप्ताह मध्य हर दृष्टि से अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। शुक्रवार और शनिवार विशेष रूप से शुभ रहेगा।
अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में घर के बुजुर्ग लोगों की चिन्ता हो सकती है। घर के वातावरण में परेशानी रहेगी। अधिक खर्च होने के कारण बजट बिगड़ सकता है। किसी के भी निजी मामलों में हस्तक्षेप न करें। पिता की आज्ञा का पालन अवश्य करें। ऑनलाइन पेमेंट करते समय उसकी बिलिंग करवाना न भूलें। अनजान लोगों पर विश्वास करने से भारी क्षति हो सकती है। आप किसी षड्यन्त्र का शिकार हो सकते हैं।
वर्निका समाधान: नित्य जल में कच्चे तिल और चावल भिगोकर शिवलिंग पर अभिषेक करें।
सिंह राशिफल
शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप धार्मिक विषयों के अध्ययन की तरफ प्रवृत्त रहेंगे। खर्चे कम होने से आप धन कहीं निवेश कर सकते हैं। रिश्तेदारों से आपको काफी प्रोत्साहन मिलेगा। व्यापार में कर्मचारियों के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर से दबाव कम होगा। । वर्निका के अनुसार पारिवारिक विवादों के सुलझने के आसार बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में होने वाली समस्याओं का समाधान भी मिलने के योग बन रहे हैं। गुरूवार से शनिवार तक का समय अच्छा रहेगा।
अशुभ राशिफल: सप्ताह के शुरुआती दो दिन थोड़े कमजोर रहेंगे। भविष्य के बारे में ज्यादा सोचकर परेशान होना ज्यादा ठीक नहीं है। लोग अपने मामलों में आपको खींचने का प्रयास कर सकते हैं। इसीलिये उत्तम है की विवादित बातों से दूरी बनाकर रखें। दूसरों के दृष्टिकोण का भी सम्मान करें। घरेलू तनाव से बचने के लिये छोटी बातों को तूल न दें। प्रेम सम्बन्धों में तनाव आपको परेशान कर सकता है।
वर्निका समाधान: तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें तिल और गुड़ मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।


कन्या राशिफल
शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपके लिये अच्छी रहेगी। नयी परियोजनाओं पर काम करने का अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राति हो सकती है। निजी जीवन में वैभव और विलास का भरपूर आनन्द लेंगे। बड़े कार्पोरेट्स में काम कर रहे जातकों को अचानक बहुत सा काम दिया जा सकता है। सन्तान की उन्नति से आप काफी उत्साहित रहेंगे। व्यापार में आपको नये समझौते करने पड़ सकते हैं। वर्निका के अनुसार रविवार और शुक्रवार काफी अच्छा रहेगा।
अशुभ राशिफल: आपके मन में प्राथमिकताओं को लेकर कन्फ़्यूजन हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में धीमेपन के कारण चिड़चिड़ापन रहेगा। पिछले सप्ताह जो काम बड़ी तेजी से चल रहे थे उसमें कुछ धीमापन आ सकता है। बदलते हुये मौसम के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। नशे की लत से आपको दूर रहना चाहिये। व्यवसाय में क्लाइंट्स के साथ आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। सप्ताह मध्य अपेक्षाकृत शुभ नहीं रहेगा। बुधवार और शनिवार नकारात्मक दिन रहेंगे।
वर्निका समाधान: मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़वायें और मालपुए का भोग लगायें।
तुला राशिफल
शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के नये प्रोजेक्ट्स शुरू हो सकते हैं। आपके द्वारा किये गये सभी कार्य सफल होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह शुभ रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति मन लगा रहेगा। सहकर्मियों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। सम्पत्ति विवादों का निपटारा हो सकत है। परिवार का माहौल आपके पक्ष का रहेगा। वर्निका के अनुसार नया घर या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। मंगलवार और बुधवार काफी शुभ रहने वाला है।
अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में कुछ धीमापन महसूस होगा। बाहरी लोगों की सलाह पर ज्यादा भरोसा न करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर मर्यादित रहें। आर्थिक मामलों को लेकर आप इस सप्ताह ज्यादा प्रसन्न नहीं रहेंगे। शत्रु आपको नुकसान पहुँचा सकते हैं। ऐसे में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। बैंकिंग से जुड़े लोगों को लाभ के साथ ही मानसिक दबाव भी झेलना पड़ेगा। सप्ताहान्त में तेज बुखार और कब्ज की समस्या हो सकती है।
वर्निका समाधान: तुलसी के पौधे पर जल चढ़ायें और घी का दीपक लगायें।


वृश्चिक राशिफल
शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ने वाला है। घर की सुख-सुविधाओ में बढ़ोत्तरी होगी। पिता की सलाह मानना आपके लिये इस सप्ताह काफी हितकारी होगा। शेयर मार्केट में आपको अचानक लाभ भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सकारात्मक और मधुर सम्बन्ध रहेंगे। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। इससे आपको करियर में काफी लाभ हो सकता है। वर्निका के अनुसार सप्ताहान्त यात्रा के लिये शुभ रहेगा। रविवार और शुक्रवार काफी शुभ दिन सिद्ध होंगे।
अशुभ राशिफल: इस सप्ताह जल्दबाजी और भावुकता से बचने का प्रयास करें। थोड़ी सी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहेगी। महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। युवा प्रेम सम्बन्धों के प्रति काफी संवेदनशील रहेंगे। अपने स्वार्थ के लिये दूसरों को परेशान न करें। कड़वे शब्दों का प्रयोग कम से कम करें। व्यवसाय में अपने पार्टनर्स से ज्यादा प्रसन्न नहीं रहेंगे। मंगलवार और बुधवार कमजोर रहेगा।
वर्निका समाधान: मछलियों को आटे की गोलियाँ अर्पित करें।
धनु राशिफल
शुभ राशिफल: यह सप्ताह प्रसन्नता से भरपूर रहेगा। आय के नवीन साधन निर्मित होंगे। पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिल सकता है। मित्रों के साथ व्यापार की योजना बना सकते हैं। अपने काम की गुणवत्ता से सन्तुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें अवश्य कहें। इससे आपके मन की दुविधायें दूर होगी। बीमार लोगों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। अपनी शक्ति और क्षमता का सदुपयोग कर पायेंगे। वर्निका के अनुसार इस सप्ताह चुनौतीपूर्ण कार्यों में मन लगेगा। मंगलवार और बुधवार को व्यवसाय में काफी अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं।
अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपके सामने अवसर तो बहुत से लेकर आयेंगे लेकिन आपको परेशानी होगी। गैस के कारण माइग्रेन जैसे रोग आपको परेशान कर सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई और परवरिश पर ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। किसी भी स्थिति में संवादहीनता न होने दें। विचारों को लेकर मित्रों के साथ झड़प होने की आशंका है। रविवार और शुक्रवार को थोड़ी कठिनाई महसूस होगी।
वर्निका समाधान: बहते जल में तिल, गुड़ और नारियल प्रवाहित करें।


मकर राशिफल
शुभ राशिफल: अपनी रुचि के अनुसार काम करने से सफलता अवश्य मिलेगी। अपने जीवनस्तर को सुधारने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। व्यवसाय में तेजी आने की प्रबल सम्भावना है। कठिन कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। भूमि और नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वर्निका के अनुसार पूरा सप्ताह बेहद शुभ परिणाम प्रदायक रहेगा। सप्ताह अन्त में परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।
अशुभ राशिफल: किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से आपके काम बिगड़ सकते हैं। पुराना रोग उभर के सामने आ सकता है। गले में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। अपनी योग्यता पर सन्देह न करें। अपनी प्राथमिकताओं को सर्वोपरि रखें। शत्रु आपके विषय में गलत बातें प्रचारित कर सकते हैं। नये कार्यों को शुरू करने के बजाय आपको पुराने कार्यों को पूरा करने में ध्यान देने की आवश्यकता है। मंगलवार और बुधवार काफी कमजोर दिन रहेंगे।
वर्निका समाधान: प्रतिदिन हनुमान जी के मन्दिर जायें और गुड़ चने का भोग लगायें।
कुम्भ राशिफल
शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आप मित्रों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। कारोबारी यात्रा से लाभ होने के योग बन रहे हैं। पुराने ऋणों को समाप्त करने में सफलता मिलेगी। प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी वाणी से लोग काफी प्रभावित रहेगे। वर्निका के अनुसार प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। ऐसी महिलायें जो नया व्यवसाय शुरू करना चाह रही हैं उनके लिये सप्ताह काफी अनुकूल है। रविवार से गुरुवार तक का समय काफी उत्तम रहेगा।
अशुभ राशिफल: इस सप्ताह लोग आपके विषय में गलत धारणा बना सकते हैं। नये व्यापार में लाभ कम होगा। दाम्पत्य जीवन में विश्वासहीनता जैसी परिस्थितियों से जूझना पड़ सकता है। जिसके कारण आपको घबराहट और थकान की समस्या भी हो सकती है। आपके सहकर्मी आपके व्यवहार से आहत हो सकते हैं। बिना विचार किये किसी भी मामले में अपनी प्रतिक्रिया न दें। शुक्रवार और शनिवार का दिन कमजोर रहेगा।
वर्निका समाधान: सार्वजनिक क्षेत्रों में जल से भरे घड़े रखवायें।


मीन राशिफल
शुभ राशिफल: इस सप्ताह राशि स्वामी गुरु अपनी उच्च राशि में गोचर करेंगे। पुरानी समस्याओं का उत्तम समाधान प्राप्त होने से प्रसन्नता होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में ध्यान देंगे। बुद्धिमान व्यक्तियों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। इस सप्ताह कम प्रयासों के बाद भी इच्छित परिणाम प्राप्त कर लेंगे। वर्निका के अनुसार आपको अपनी प्रतिभा और कला को सिद्ध करने का अवसर मिलेगा। भविष्य के लिये योजना बना सकते हैं। तलाकशुदा जातकों के विवाह की सम्भावना बन रही है। पूरा सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।
अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में पेट में कब्ज और उल्टी की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मशीन व उपकरणों में कुछ छोटी-मोटी खराबी आ सकती है। वाहन की सर्विसिंग अवश्य करवा लें वरना परेशानी हो सकती है। आडम्बरी व्यवहार से आपको बचना चाहिये। खानपान में आपको इस सप्ताह काफी संयम रखना होगा। आप किसी जरूरी मामले को टाल सकते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपको बचना चाहिये। आपके अच्छे कार्यों की भी लोग जानबूझकर आलोचना करेंगे। रविवार और शुक्रवार थोड़ा कमजोर रहेगा।
वर्निका समाधान: किसी ब्राह्मण को छाता और जूते दान करें।

